नई दिल्ली, (25 जून 2025): दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने कथित तौर पर बुर्का पहनकर एक महिला को इमारत की पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। घायल महिला नेहा को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना 23 जून को ज्योति नगर थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए ज्योति नगर, गोकुलपुरी सब-डिवीजन और नॉर्थ ईस्ट जिले की ऑपरेशन यूनिट की टीमें जांच में जुटीं। अथक प्रयासों के बाद 24 जून की रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान तौफीक पुत्र लियाकत अली, निवासी टांडा, ज़िला रामपुर, उत्तर प्रदेश (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तौफीक ने बुर्का पहनकर वारदात को अंजाम दिया ताकि उसकी पहचान न हो सके।
फिलहाल मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की वजह और इस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा किया जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।