दिल्ली मेट्रो: येलो लाइन की टाइमिंग में बदलाव, जानें नया शेड्यूल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (19 दिसंबर 2024): दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर 21 से 28 दिसंबर तक टाइमिंग बदली गई। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने येलो लाइन पर मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव की घोषणा की है। यह परिवर्तन मेट्रो फेज-4 के कॉरिडोर निर्माण कार्य के कारण किया गया है।

सुबह 1 घंटा देरी से शुरू होगी सेवा

समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम के बीच चलने वाली मेट्रो सुबह एक घंटे की देरी से उपलब्ध होगी। पहली मेट्रो सुबह 7:02 बजे चलेगी।

रात में आखिरी ट्रेन का समय बदला

मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से समयपुर बादली के लिए रात 9:30 बजे आखिरी मेट्रो उपलब्ध होगी। हालांकि, समयपुर बादली से रात में आखिरी मेट्रो 10:45 बजे चलेगी।

जहांगीरपुरी से मेट्रो का नया शेड्यूल

जहांगीरपुरी से समयपुर बादली के लिए पहली मेट्रो सुबह 7:07 बजे और आखिरी मेट्रो रात 10:45 बजे उपलब्ध होगी। वहीं, जहांगीरपुरी से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम के लिए सुबह 6:10 बजे पहली मेट्रो मिलेगी।

महत्वपूर्ण जानकारी

सुबह: मेट्रो सेवा 1 घंटे की देरी से शुरू होगी।

रात: मिलेनियम सिटी सेंटर से आखिरी मेट्रो 9:30 बजे और समयपुर बादली से 10:45 बजे चलेगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।