धोखाधड़ी और टप्पेबाजी के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (02 जून 2025): थाना जेवर पुलिस ने धोखाधड़ी और टप्पेबाजी के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से ₹3000 नकद, 06 फर्जी आधार कार्ड, 05 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जून को वादी ने थाना जेवर में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी अनिल, गुप्ता, करण यादव और एक अन्य ने वादी को अपनी बातों में बहलाकर धोखाधड़ी करते हुए 12,000 में 150 आर.ओ. लगाने के लिए कहा था। इस संबंध में थाना जेवर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हो करवाई शुरू की।

थाना जेवर पुलिस ने 2 जून को वादी की सूचना परकपिल पुत्र लक्ष्मण सिंह, यतीश शर्मा पुत्र मुकुन्दी लाल शर्मा और पप्पन उर्फ प्रदीप पुत्र विष्णु को चोरोली अण्डरपास से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से ₹3000 नकद, 06 फर्जी आधार कार्ड, 05 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल (नं. यूपी 85 बीएन 1621) बरामद की गई।

अपराध करने का तरीका:

आरोपी पप्पन उर्फ प्रदीप तथाकथित करण यादव के माध्यम से फर्जी कंपनी का सुपरवाइजर बनकर आम लोगों को अपनी बातों में फंसा लेते थे। इसके बाद, यतीश शर्मा और अनिल को मैनेजर के रूप में प्रस्तुत कर लोगों से मिलवाते थे। फरार अपराधी जितेन्द्र कुमार ग्राहक के रूप में आकर कंपनी में बकाया होने का झांसा देते थे। कपिल कुमार तथाकथित गुप्ता अपने को सिद्ध प्राप्त बाबा बताकर लोगों को लालच देते थे कि वे एक मंत्र देंगे जिससे कोई उन्हें हरा नहीं सकेगा, और इस प्रकार धोखाधड़ी करते थे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।