तहसील में किसान के साथ मारपीट पर नाराज हुए विधायक तेजपाल नागर, सख्त कार्रवाई के निर्देश

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (28 मई 2025): ग्रेटर नोएडा की सदर तहसील परिसर में एक किसान के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना पाली गांव के एक किसान के साथ हुई, जो किसी काम के सिलसिले में तहसील पहुंचा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तहसील में मौजूद एक लेखपाल ने अपने साथी के साथ मिलकर किसान की पिटाई कर दी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में रोष फैल गया। इस मामले पर दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कड़ी निंदा करते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

विधायक तेजपाल नागर ने जताई नाराजगी

घटना सामने आने के बाद दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने अपने एक्स अकाउंट से ट्वीट करते हुए इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने लिखा “किसानों के साथ किसी भी प्रकार की बदसलूकी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सदर तहसील, गौतमबुद्धनगर में पैमाइश के लिए आए किसान भाइयों के साथ नियुक्त लेखपाल द्वारा की गई अभद्रता व मारपीट की घटना अत्यंत निंदनीय है।”

विधायक ने इस विषय में जिलाधिकारी और एसडीएम से दूरभाष पर बातचीत कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक आधिकारिक पत्र भी प्रेषित किया है जिसमें यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में कोई भी कर्मचारी इस तरह की अनुचित हरकत न करे।

किसान संगठनों ने भी जताया विरोध

घटना के बाद किसान संगठनों ने भी आक्रोश जताया है। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान ने कहा कि यदि इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।