DU में देशविरोधी नारेबाज़ी से बवाल – ABVP का कड़ा विरोध, कार्रवाई की माँग तेज़
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (24 मई, 2025): दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय परिसर में आज उस समय तनाव फैल गया जब वामपंथी छात्र संगठन एस.एफ.आई. और फ्रेटरनिटी के कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति के प्रदर्शन करते हुए ‘कश्मीर को आज़ादी दो’, ‘राष्ट्रवाद मुर्दाबाद’, और ‘चाइना ज़िंदाबाद’ जैसे राष्ट्रविरोधी नारे लगाए। इस घटना की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की माँग की है।
अभाविप का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने महिला सुरक्षा कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार, छात्रों से मारपीट और गाली-गलौज भी की। इससे परिसर में अराजकता, भय और अस्थिरता का माहौल बन गया।
ABVP दिल्ली प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा, “दिल्ली विश्वविद्यालय राष्ट्रनिर्माण की प्रयोगशाला है, न कि राष्ट्रविरोध के नारे लगाने का मंच। इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल विश्वविद्यालय की गरिमा, बल्कि देश की संप्रभुता पर भी सीधा हमला हैं। दोषियों को तुरंत दंडित किया जाए।”
घटना के बाद से परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला अब सिर्फ छात्र राजनीति नहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा और विश्वविद्यालय अनुशासन से जुड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।