Operation Sindoor: पाकिस्तान की कायराना हरकतों पर भारत का करारा जवाब, 4 एयरबेस तबाह!
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (10 मई, 2025): भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के चार एयरबेस को निशाना बनाकर करारा पलटवार किया है। भारत सरकार और सेना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने 26 स्थानों पर हवाई घुसपैठ की कोशिश की, जिसमें लड़ाकू विमानों और हाईस्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया।
सेना ने बताया कि पाकिस्तान ने सैन्य ठिकानों, अस्पतालों और स्कूलों को निशाना बनाया और नागरिक विमानों को ढाल की तरह इस्तेमाल किया। इसके जवाब में भारतीय सेना ने निर्णायक कार्रवाई की और पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया।
MEA के अनुसार, पाकिस्तान सोशल मीडिया और मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर झूठ फैलाकर दुनिया को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। वहीं, S-400 जैसे भारत के रणनीतिक सुरक्षा संसाधन पूरी तरह सुरक्षित हैं।
सेना ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से कुपवाड़ा, राजौरी और अखनूर जैसे सेक्टरों में लगातार गोलीबारी की जा रही है, जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। इस संघर्ष में ADC राजकुमार थापा वीरगति को प्राप्त हुए हैं।
भारत ने दो टूक शब्दों में कहा है कि पाकिस्तान की हर उकसावे की कार्रवाई का जवाब ज़रूर मिलेगा और वह जवाब निर्णायक होगा।।
टिप्पणियाँ बंद हैं।