नई दिल्ली (06 मई 2025): नई दिल्ली में सोमवार को 20 दिवसीय स्वच्छता अभियान का शुभारंभ एक विशेष कार्यक्रम के साथ हुआ, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। अभियान की शुरुआत राजधानी के प्रमुख स्थल कनॉट प्लेस स्थित ऐतिहासिक हनुमान मंदिर से की गई, जहां मुख्यमंत्री स्वयं झाड़ू लेकर सफाई कार्य में जुट गईं। इस अवसर पर उनके साथ नगर निगम के सफाईकर्मी, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि एक जनांदोलन है, जिसमें सभी को भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने में योगदान दें।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह 20 दिवसीय विशेष पहल दिल्ली के हर कोने तक फैलाई जाएगी और प्रत्येक वार्ड, मोहल्ला व प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सफाई के लिए विशेष दल तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार न केवल सफाई के प्रति सजग है, बल्कि नागरिकों में स्वच्छता की आदतें विकसित करने के लिए भी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी। उन्होंने सफाईकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके योगदान को ‘दिल्ली की रीढ़’ बताया और उन्हें सम्मानित भी किया। इस मौके पर कई स्थानीय नेताओं और अधिकारियों ने भी अभियान की सराहना करते हुए इसे ‘स्वस्थ दिल्ली, स्वच्छ दिल्ली’ की दिशा में बड़ा कदम बताया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।