भारत विकास परिषद स्वर्णिम शाखा नोएडा ने भव्यता के साथ मनाया अधिष्ठापन समारोह

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (28 अप्रैल 2025): भारत विकास परिषद स्वर्णिम शाखा, नोएडा ने अपने अधिष्ठापन समारोह का आयोजन सूर्या समाचार सभागार, सेक्टर-16ए में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय वित्त मंत्री महेश बाबू गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत में शाखा सचिव महेन्द्र शाह ने समारोह का संचालन करते हुए वर्ष 2025-26 के लिए नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों का परिचय कराया। इसके उपरांत प्रांतीय महासचिव (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) मुक्ता अग्रवाल ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शाखा अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बीते वर्ष की उपलब्धियों और शाखा द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक प्रकल्पों की जानकारी दी। वहीं शाखा सचिव प्रमोद शर्मा ने विगत वर्ष में संपन्न गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की और कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश बंसल ने वित्तीय विवरण साझा किया।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन ने कहा कि भारत विकास परिषद का मुख्य उद्देश्य वंचित परिवारों को सहयोग प्रदान कर उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के योग्य बनाना है। उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय योगदान का आह्वान किया।

शाखा द्वारा आगामी वर्ष के लिए ‘एनीमिया मुक्त भारत’, ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान और ‘रेन वाटर हार्वेस्टिंग’ के प्रति जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक अभियानों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया गया। इसके अतिरिक्त, शाखा अन्य सामाजिक विकास प्रकल्पों पर भी कार्य करेगी।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजीव गोयल, प्रांतीय अध्यक्ष कवित बंसल, प्रांतीय वित्त सचिव प्रवेश चन्द्र गुप्ता, राष्ट्रीय एवं प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राजीव अजमानी, तरुणा शर्मा, अंकुर अग्रवाल तथा संघ परिवार से सुमित, सुशील अग्रवाल सहित शहर की कई प्रतिष्ठित संस्थाओं के गणमान्य व्यक्ति — योगेंद्र शर्मा, नरेश शर्मा, देवेन्द्र गंगल, मुकेश गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, प्रदीप मेहता आदि — उपस्थित रहे। साथ ही शाखा संरक्षक सुमन गुप्ता, नैवैद्य शर्मा, राजेश खंडेलवाल, मुकुल बाजपेयी, डॉ. सुभाष गुप्ता, डॉ. नितिन अग्रवाल, डॉ. अतुल गोयल, दिनेश मित्तल, आर.सी. बजाज, आर.के. अग्रवाल, शादी राम शर्मा ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई।

समारोह के सफल आयोजन ने शाखा के समर्पण और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को एक बार फिर रेखांकित किया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।