‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के मुद्दे पर क्या बोले AAP सांसद संजय सिंह
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (13 दिसंबर 2024): देशभर में “वन नेशन वन इलेक्शन” का मुद्दा सुर्खियों में है, जहां एकतरफ सत्ता पक्ष इसे देश हित में उठाया गया कदम बता रहा है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है।
आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भी इस प्रस्ताव पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार केवल “वन नेशन, वन अडानी” पर काम कर रही है। संजय सिंह ने कहा, “मोदी जी का पूरा फोकस अपने एक मित्र को देश की संपत्तियां बेचने पर है। यह सरकार देशहित के बजाय निजी फायदे के लिए काम कर रही है।”
संजय सिंह ने सवाल उठाया कि यदि पूरे देश में एक साथ चुनाव कराए जाते हैं और किसी राज्य की सरकार बीच में गिर जाती है, तो क्या वहां मध्यावधि चुनाव नहीं होंगे? उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र, झारखंड, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा जैसे राज्यों में हाल ही में सरकारें बनी हैं। वहीं, पंजाब और उत्तर प्रदेश का कार्यकाल बाकी है। ऐसे में इन राज्यों में एक साथ चुनाव कैसे संभव होगा?”
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का यह तर्क कि एक साथ चुनाव कराने से खर्चा कम होगा, पूरी तरह गलत है। “क्या वोटर्स की संख्या कम हो जाएगी? क्या ईवीएम कम लगेंगी? खर्चा वही रहेगा। यह सिर्फ एक बहाना है।”
आम आदमी पार्टी ने इस प्रस्ताव को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ बताते हुए कहा कि यह केवल ध्यान भटकाने की कोशिश है। आप नेताओं का मानना है कि सरकार को शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस करना चाहिए, क्योंकि यह देश के विकास के लिए सबसे जरूरी है।।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।