UPSC परीक्षा 2024 में पहली स्थान लाने वाली शक्ति दुबे ने साझा की सफलता की कहानी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (22 अप्रैल 2025): दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2024 में पहला स्थान प्राप्त करने वाली शक्ति दुबे ने अपने संघर्ष और समर्पण की कहानी एक समाचार एजेंसी से साझा की है। वर्षों की कठिन मेहनत के बाद मिली इस ऐतिहासिक सफलता पर उनकी आंखों में खुशी और आभार झलकता है। उन्होंने बताया कि उन्हें परिणाम पर यकीन ही नहीं हो रहा था क्योंकि पिछली बार वे इंटरव्यू के बाद महज 12 अंकों से कटऑफ से चूक गई थीं। इस बार रैंक 1 मिलना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा, “ये मेरी काफी सालों की मेहनत है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि रैंक 1 आएगी।”

शक्ति दुबे के अनुसार, जब उन्हें अपने परिणाम की जानकारी मिली तो उन्होंने सबसे पहले अपने पिता को फोन किया और फिर मां से बात की। यह उनका पांचवां प्रयास था, और इस बार उन्होंने न सिर्फ सफलता पाई, बल्कि शीर्ष स्थान पर अपनी जगह बनाकर यह साबित किया कि धैर्य और निरंतर प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाते। शक्ति की सफलता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सिविल सेवा जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उनका यह सफर दृढ़ निश्चय, आत्मविश्वास और पारिवारिक समर्थन की मिसाल है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।