सेक्टर-96 में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश | Noida Authority
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा, (07 अप्रैल 2025): नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कुमार खत्री ने आज सेक्टर-96 में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया। उनके साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी, उप महाप्रबंधक विजय यादव और वर्क सर्कल-1 के वरिष्ठ प्रबंधक डीएल वर्मा भी मौजूद थे।
निरीक्षण के दौरान संजय खत्री ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सुधार के सुझाव भी दिए।
उन्होंने ऑडिटोरियम के बाहर फॉल्स सीलिंग के कार्य को एचएस पैनल जैसी कलर स्कीम से सजाने को कहा। गेट को आकर्षक रूप देने और भवन की फ्लोरिंग पर लगी धूल को हटाने के लिए पॉलिशिंग कराने के निर्देश दिए गए।
बाहर की दीवारों पर स्कल्पचर या वॉल पैनल लगाने का सुझाव दिया गया। भवन के विभिन्न स्थानों पर सुंदर प्लांटेशन कराने की भी बात कही गई।
बेसमेंट में लाइटिंग की व्यवस्था, भवन में साफ-सफाई का अनुशासन बनाए रखने और दोनों बेसमेंट्स में पुट्टी व पेंट का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
अंत में, खत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को तेज गति से लेकिन उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा किया जाए ताकि भवन को शीघ्र उपयोग में लाया जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।