स्थापना दिवस पर बोले बीजेपी नेता, समाज सेवा और सुशासन के लिए समर्पित है पार्टी
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (06 अप्रैल, 2025): 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी ने अपना स्थापना दिवस पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सचदेवा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि आज हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 से शुरू हुई यह यात्रा आज करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रयासों से इस मुकाम तक पहुंची है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे सुशासन को पार्टी की उपलब्धि बताया। साथ ही कहा कि अभी हमारा सफर अधूरा है, हर राज्य में भाजपा का कमल खिलाना हमारा लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जो भी कार्यकर्ता भाजपा से जुड़ा है, वह लगातार समाज सेवा और देश निर्माण में लगा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि भाजपा की सोच हमेशा “देश प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं को अंतिम” रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता दिल्ली के हर वर्ग के हित में कार्य कर रहा है।
इस विशेष दिन पर राम नवमी और महर्षि कश्यप जी की जयंती भी मनाई गई। दोनों नेताओं ने इस अवसर को समाज के प्रति समर्पण और सेवा का संकल्प दोहराने का अवसर बताया।
कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही और देश को विश्वगुरु बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।