नई दिल्ली (05 अप्रैल 2025): दिल्ली पुलिस ने महंगी कारों की चोरी के मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी मोहम्मद तबरेज उर्फ यूसुफ और मोहम्मद तौसीफ ने चोरी की गई कारों की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी थीं, जो उनकी सबसे बड़ी भूल बन गई। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इन्हीं सबूतों के आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
30 मार्च को मोती नगर स्थित एक कंपनी के गैराज से एक महंगी कार गायब होने की शिकायत मिली थी। जांच में पता चला कि कंपनी के ही कर्मचारी यूसुफ ने 28 मार्च को कार चुराई थी। गिरफ्तार किए जाने पर यूसुफ ने तौसीफ का नाम बताया, जिसे पुलिस ने इंदरलोक मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने किराड़ी नगर के शोरूम से एक थार कार चोरी करने की बात कबूल की, जिसे बिहार के दरभंगा गांव में छिपाया गया था।
दिल्ली पुलिस की टीम ने दरभंगा से थार और मेट्रो पार्किंग से स्कॉर्पियो एन कार बरामद कर ली है। दोनों आरोपी BNS की धारा 305(बी) और 305(5) के तहत चार्ज किए जाएंगे। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और ऐसे मामलों की तुरंत सूचना दें, ताकि अपराध पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।