दिल्ली में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार, सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (05 अप्रैल 2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और दिल्ली सरकार के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) पर आयोजित समारोह में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राजधानी में पहले से लंबित 24 नए अस्पतालों का निर्माण कार्य अब तेजी से पूरा किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली सरकार ने अपने बजट में 1000 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया है।आज दिल्ली के लिए ऐतिहासिक दिन है। आयुष्मान भारत योजना अब दिल्ली में लागू हो गई है। लाखों पात्र परिवारों को अब मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए दिल्ली में जल्द ही 24 नए अस्पताल पूरे किए जाएंगे, 17,000 नए बेड उपलब्ध होंगे और 400 आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू किए जाएंगे। रेखा गुप्ता ने कहा कि इन अस्पतालों को पहले की सरकारों ने अधूरा छोड़ दिया था, लेकिन उनकी सरकार इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी। उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार को सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक बताया और कहा कि दिल्लीवासियों को बेहतर इलाज और सुविधाएं देने का वादा पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार का भी आभार व्यक्त किया और बताया कि दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नाम से 400 नए स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र शुरू किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों से न केवल प्राथमिक इलाज की सुविधा मिलेगी, बल्कि यह जनता के स्वास्थ्य स्तर को सुधारने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम साबित होंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।