नोएडा में आग से सुरक्षा के लिए खास प्रशिक्षण, अग्निशमन ड्रिल | Noida Authority

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (04 अप्रैल, 2025): गर्मी बढ़ने के साथ आग लगने की घटनाओं में इजाफा हो रहा है, जिससे जान-माल को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में, आग पर काबू पाने और बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण द्वारा एक विशेष अग्निशमन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025 को सुबह 11:00 बजे पंचशील बालक इंटर कॉलेज, सेक्टर-91 में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अग्निशमन अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर ने उपस्थित कर्मचारियों और प्रतिभागियों को अग्निशमन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

आग की घटनाओं से बचाव पर जोर

नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, हाल के दिनों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। अक्सर आग बुझाने के सही तरीके न जानने के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया ताकि लोग आग लगने की स्थिति में सही कदम उठा सकें और नुकसान को कम किया जा सके।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।