WAQF Amendment Bill संसद में पास होने के बाद दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (04 अप्रैल 2025): वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद आज पहली बार जुमे की नमाज को लेकर दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, खासतौर पर शाहीनबाग और जामिया नगर जैसे क्षेत्रों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं और स्थानीय लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय धार्मिक नेताओं से भी अपील की है कि वे लोगों को शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रेरित करें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।