वरिष्ठ गोल्फ खिलाड़ी S.S.P. Chawrasia की 27 वर्षों की शानदार यात्रा | अदानी इनविटेशनल गोल्फ चैंपियनशिप

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (3 अप्रैल 2025): Jaypee Greens, जहां इस समय आदानी इनविटेशनल गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। यह आयोजन एक बार फिर गोल्फ प्रेमियों को आकर्षित कर रहा है। इस प्रतिष्ठित इवेंट में भाग लेने वाले अनुभवी गोल्फ खिलाड़ी, एस. एस.पी. चौरसिया (S.S.P. Chawrasia) ने अपनी यात्रा और गोल्फ के प्रति अपनी दीवानगी को साझा किया।

चौरसिया, जिनका गोल्फ करियर अब लगभग 27-28 साल पुराना हो चुका है, टेन न्यूज से खास बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनका यह सफर बेहद खास रहा है। उन्होंने कहा कि, मेरे गोल्फ करियर को लगभग 27-28 साल हो चुके हैं। यह सफर बहुत अच्छा रहा, हालांकि कभी-कभी उतार-चढ़ाव भी आए। मेरे परिवार का बैकग्राउंड काफी सामान्य था, और गोल्फ को करियर के रूप में चुनना एक चुनौतीपूर्ण काम था। लेकिन मेरे पिता गोल्फ क्लब में शामिल थे, और वहीं से मेरी गोल्फ यात्रा की शुरुआत हुई।

एस.एस.पी. चौरसिया ने आदानी ग्रुप और PGTI के इस नए गोल्फ इवेंट के बारे में भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, यह बहुत अच्छी बात है कि पीजीटीआई में आदानी ग्रुप शामिल हुआ है और इसने एक नया इवेंट शुरू किया है। यह खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छी खबर है। यह इवेंट गोल्फ के क्षेत्र में एक नई ऊर्जा लाएगा।

जयपी ग्रीन्स गोल्फ कोर्स पर अपने अनुभव के बारे में चौरसिया ने कहा, यहां खेलना एक शानदार अनुभव रहा है। मैं शुरुआत से ही यहां खेल रहा हूं, और यहां की सुविधाएं और कंडीशंस बेहतरीन हैं। यहां किसी भी चीज की कमी नहीं है, सब कुछ परफेक्ट है। जब उनसे उनके पसंदीदा गोल्फ खिलाड़ी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, मेरे पसंदीदा प्रोफेशनल गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स हैं। टाइगर वुड्स को सभी पसंद करते हैं, और वह मेरे लिए भी फेवरेट हैं।

गोल्फ में टेक्नोलॉजी के बदलाव पर बात करते हुए चौरसिया ने कहा, गोल्फ तकनीकी दृष्टि से लगातार बदल रहा है। हर छह महीने में नई टेक्नोलॉजी आ रही है, और इसके साथ नए उपकरण भी। हालांकि, मैं PING के उपकरणों का इस्तेमाल करता हूं, क्योंकि मेरा पिंग के साथ कॉन्ट्रैक्ट है। पिंग अमेरिका की कंपनी है, और यह कस्टमाइजेशन के लिए प्रसिद्ध है।

गोल्फ इंडस्ट्री और सोशल मीडिया के प्रभाव पर उन्होंने कहा, सोशल मीडिया के कारण गोल्फ इंडस्ट्री में काफी बदलाव आ रहे हैं। पहले केवल गोल्फ खेलने वाले लोग ही इसे जानते थे, लेकिन अब सोशल मीडिया के जरिए और भी लोग इसे जान रहे हैं। यह गोल्फ के प्रति लोगों की समझ को बढ़ा रहा है और अब आम आदमी के लिए गोल्फ खेलना भी आसान हो गया है। एस.एस.पी. चौरसिया का यह साक्षात्कार न केवल उनके गोल्फ सफर की कहानी है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि किस प्रकार इस खेल में तकनीकी नवाचार और सोशल मीडिया के प्रभाव से गोल्फ के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।