WAQF Amendment Bill पर AAP सांसद संजय सिंह का बयान – “झगड़ा करवाने की साजिश”

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (02 अप्रैल 2025): आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने वक्फ(WAQF) संपत्तियों से जुड़े नए कानून को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस कानून में यह प्रावधान किया गया है कि कोई भी व्यक्ति यदि वक्फ को जमीन दान करना चाहता है, तो उसे कम से कम 5 साल तक Practicing Muslim (पालन करने वाला मुस्लिम) होना चाहिए। साथ ही, दान देने वाले को 6 महीने के भीतर वक्फ बोर्ड को संबंधित संपत्तियों के दस्तावेज जमा करने होंगे।

संजय सिंह ने इस प्रावधान को गैर-जरूरी बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार का मकसद इस कानून के जरिए देश में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ाना है। उन्होंने सवाल उठाया कि धार्मिक पहचान को इस तरह तय करने का आधार क्या होगा और यह प्रावधान संविधान की धर्मनिरपेक्षता की भावना के खिलाफ क्यों नहीं माना जाना चाहिए। विपक्षी दलों और कानूनी विशेषज्ञों ने भी इस कानून पर आपत्ति जताई है।

उन्होंने आगे कहा कि खुद केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में स्वीकार किया था कि देश में वक्फ संपत्तियों का पूरा डेटा पहले ही ऑनलाइन किया जा चुका है। ऐसे में 6 महीने में दस्तावेज जमा करने की शर्त का कोई औचित्य नहीं बनता। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि यह कानून वक्फ संपत्तियों को लेकर नए विवाद खड़े करने और देश में सांप्रदायिक झगड़े की साजिश का हिस्सा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।