नई दिल्ली (1 अप्रैल 2025): दिल्ली में लगातार बढ़ रही बिजली कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों ने विधान सभा में मुद्दा उठाने की तैयारी कर ली है। AAP विधायकों संजीव झा और कुलदीप कुमार ने इस संबंध में विधानसभा में नोटिस दिया है। पार्टी का कहना है कि राजधानी में बार-बार बिजली गुल होने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से जनता में नाराजगी बढ़ रही है। इस मुद्दे को लेकर AAP सरकार दिल्ली की बिजली आपूर्ति व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा कर समाधान की मांग करेगी।
आज आम आदमी पार्टी का विधायक दल विधानसभा में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग करेगा। पार्टी के नेता इस बात पर जोर दे रहे हैं कि दिल्ली में बिजली वितरण कंपनियों को अपनी सेवाएं बेहतर करने की जरूरत है, ताकि लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके। AAP का आरोप है कि केंद्र सरकार और एलजी कार्यालय की लापरवाही के कारण बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी हो रही है। पार्टी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाकर सरकार से जवाब मांगने की योजना बना रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।