थूक जिहाद के खिलाफ बीजेपी मंदिर प्रकोष्ठ का अभियान, दुकानों पर लगाए भगवा झंडे
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (30 मार्च 2025): बीजेपी के मंदिर प्रकोष्ठ ने थूक जिहाद के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए दुकानों पर भगवा झंडे लगाने का अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत मंदिर प्रकोष्ठ के सदस्यों ने दुकानदारों से आग्रह किया कि वे अपनी दुकानों को पहचान के रूप में भगवा झंडे से चिह्नित करें। इससे पहले, प्रकोष्ठ ने मुस्लिम दुकानदारों को अपनी दुकानों पर नाम प्लेट लगाने का ऐलान किया था, जिससे ग्राहकों को दुकानदारों की पहचान में आसानी हो सके।
नवरात्रि के दौरान हिंदू समुदाय की धार्मिक गतिविधियों को किसी भी प्रकार की बाधा से बचाने के उद्देश्य से इस अभियान को शुरू किया गया है। संगठन का कहना है कि यह कदम धार्मिक आस्था की सुरक्षा और व्यापार में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उठाया गया है। हालांकि, इस अभियान को लेकर विभिन्न पक्षों से मिश्रित प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, और इसके सामाजिक प्रभावों पर भी चर्चा शुरू हो गई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।