Breaking News: दिल्ली पुलिस के X अकाउंट पर साइबर हमला, क्या है पूरा मामला!

 

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (10 दिसंबर, 2024): दिल्ली पुलिस के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर साइबर अपराधियों ने हमला कर दिया। कुछ देर के लिए अकाउंट हैक हो गया था। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस की साइबर यूनिट ने तुरंत एक्शन लिया और अकाउंट को रिकवर कर लिया।

दिल्ली पुलिस की साइबर टीम अब इस हमले के पीछे के अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है। हैकिंग का पता लगाने के लिए आईपी एड्रेस को ट्रैक किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधियों ने किसी आईपी एड्रेस के जरिए अकाउंट हैक किया।

दिल्ली पुलिस का X अकाउंट आमतौर पर शहर की सुरक्षा, यातायात और कानून व्यवस्था से जुड़ी जानकारी साझा करने के लिए उपयोग किया जाता है। ऐसे में अकाउंट की सुरक्षा को लेकर यह घटना गंभीर चिंता का विषय है।

टिप्पणियाँ बंद हैं।