नई दिल्ली (29 मार्च 2025): ईद के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राजधानी में मस्जिदों के आसपास सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसके तहत अर्धसैनिक बलों की 5 कंपनियों को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है। पुलिस और सुरक्षाबल लगातार गश्त कर रहे हैं, ताकि त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।
ईद की सही तारीख चांद के दिखाई देने पर निर्भर करेगी। यदि सऊदी अरब में 30 मार्च को ईद मनाई जाती है, तो भारत में यह त्योहार 31 मार्च को मनाया जाएगा। लेकिन यदि 30 मार्च को चांद दिखाई देता है, तो भारत में ईद 1 अप्रैल को होगी। प्रशासन ने सुरक्षा इंतजामों को लेकर लोगों से सहयोग की अपील की है और मस्जिदों के आसपास भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।