दिल्ली में बड़ा प्रशानिक फेरबदल, 28 IPS सहित कई अधिकारियों का तबादला

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (25 मार्च 2025): दिल्ली पुलिस में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है, जिसमें 28 आईपीएस और दानिप्स अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिश पर इन अधिकारियों का ट्रांसफर किया। इस फेरबदल के पीछे पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाने का उद्देश्य बताया जा रहा है।

इस तबादले की सूची में कई अधिकारियों को प्रमोशन भी दिया गया है। 2011 बैच के आईपीएस देवतोष कुमार सुरेन्द्र सिंह को डीसीपी से पदोन्नत कर एडिशनल सीपी बनाया गया है। एसीपी पीयूष जैन को एडिशनल डीसीपी वेस्ट का पद सौंपा गया है, जबकि एसीपी मनोज कुमार मीना और रिद्धिमा सेठ को भी एडिशनल डीसीपी पद पर प्रमोशन मिला है।इसके अलावा, वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। बी शंकर जैसवाल को ज्वाइंट सीपी सेंट्रल रेंज की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि परमादित्य को ज्वाइंट सीपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया है। विक्रमजीत सिंह को ज्वाइंट सीपी सिक्योरिटी नियुक्त किया गया है।

इस प्रशासनिक फेरबदल में कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। शरत कुमार सिन्हा को एडिशनल सीपी सामान्य प्रशासन बनाया गया है, जबकि अकांशा यादव को डीसीपी सिक्योरिटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये बदलाव पुलिस प्रशासन में बेहतर समन्वय और दक्षता लाने के उद्देश्य से किए गए हैं। दिल्ली पुलिस में इस बदलाव से कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देकर पुलिस प्रशासन को और अधिक सक्रिय और मजबूत करने का प्रयास किया गया है। अब देखना यह होगा कि यह फेरबदल दिल्ली में पुलिसिंग को कितना अधिक प्रभावी बनाता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।