नई दिल्ली (22 मार्च 2025): दिल्ली के निहाल विहार इलाके में शमशान घाट रोड पर देर रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। दो भाइयों पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें बड़े भाई शुभम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा भाई नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि शुभम सब्जी लेने के लिए बाहर निकला था, तभी कुछ लड़कों ने उसे अकेला पाकर लूटपाट की और चाकू से हमला कर दिया। घायल हालत में शुभम ने नीरज को बुलाया, लेकिन जब नीरज मौके पर पहुंचा तो बदमाशों ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया।
इस हमले में शुभम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि नीरज को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह मामला लूटपाट का लग रहा है, लेकिन पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश जताया है और पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।