9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, समंदर में हुआ सफल स्प्लैशडाउन

 

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (19 मार्च, 2025): अंतरिक्ष में नौ महीने बिताने के बाद भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स आज धरती पर लौट आई हैं। उनके साथ तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री भी सुरक्षित वापस आए। यह मिशन NASA और SpaceX के संयुक्त प्रयास से संभव हुआ।

सुनीता विलियम्स और उनकी टीम का अंतरिक्ष यान भारतीय समयानुसार सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर समुद्र में स्प्लैशडाउन (पानी में लैंडिंग) हुआ। इस ऐतिहासिक लम्हे पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी थीं। लैंडिंग के बाद सभी अंतरिक्ष यात्री मुस्कुराते हुए अपने कैप्सूल से बाहर निकले।

टिप्पणियाँ बंद हैं।