विश्व पर्यावरण दिवस: नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने किया पौधारोपण, हरित नोएडा का संदेश
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (05 जून, 2025): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज दिनांक 05 जून 2025 को नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. लोकेश एम ने सेक्टर-94 स्थित जंगल ट्रेल पार्क में बरगद के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम पहल की। इस मौके पर उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे नोएडा को हरित और प्लास्टिक मुक्त बनाने में योगदान दें।
जंगल ट्रेल पार्क में इस वर्ष मियावाकी पद्धति से लगभग 1 लाख से अधिक पौधे रोपे जा रहे हैं, जिससे शहरी क्षेत्र में हरियाली के साथ-साथ जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी क्रांति शेखर, ए.के. सिंह, अरविंद कुमार, डीजीएम विजय रावल, निदेशक (उद्यान) आनंद मोहन सिंह सहित सिविल एवं उद्यान विभाग के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
पौधरोपण कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल हरियाली को बढ़ावा देना है, बल्कि नागरिकों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना भी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।