नोएडा बना प्लास्टिक मुक्त शहर की ओर बड़ा कदम – 250 दुकानों से हटाया सिंगल यूज़ प्लास्टिक!
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा, (19 मई 2025): नोएडा को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में देशभर में शीर्ष स्थान दिलाने और प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की दिशा में नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा अभियान चलाया। प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों – एमपी सिंह (महाप्रबंधक), इंदु प्रकाश सिंह और गौरव बंसल (परियोजना अभियंता) – के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य-10 क्षेत्र की सेक्टर 4, 5 एवं 6 की 250 दुकानों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक हटाई गई।
इस विशेष अभियान के दौरान व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों को कपड़े के थैले वितरित कर पर्यावरण हितैषी विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान में 150 किलो प्लास्टिक जब्त कर नष्ट की गई।
प्राधिकरण ने पुनः सभी निवासियों से अनुरोध किया है कि प्लास्टिक का उपयोग न करें, अपने स्तर पर जागरूकता फैलाएं और नोएडा को प्लास्टिक मुक्त बनाने में साथ दें। अगर किसी क्षेत्र में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल होता दिखे, तो तुरंत प्राधिकरण को सूचित करें।
स्वच्छता निरीक्षण में जगपाल सिंह (स्वास्थ्य निरीक्षक) और गाइडेड फॉर्चून समिति (NGO) के सदस्य भी उपस्थित रहे।
अब नोएडा बोलेगा – प्लास्टिक नहीं, स्वच्छता सही!
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।