गाजियाबाद में शादी समारोह के बाहर खड़ी कार में लगी भीषण आग, जलकर हुई राख
टेन न्यूज नेटवर्क
Ghaziabad News (29/11/2026): गाजियाबाद में रविवार देर रात वजीराबाद रोड पर एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार एक फार्म हाउस के बाहर खड़ी थी, जहां शादी समारोह चल रहा था। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और महज 10 मिनट के भीतर कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें करीब 500 मीटर दूर तक दिखाई दे रही थीं। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान करीब 20 मिनट तक यातायात भी बाधित रहा। सड़क से गुजर रहे लोगों ने जलती हुई कार का वीडियो बनाकर घटना को कैमरे में कैद किया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और टीला मोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल दमकल विभाग को भी सूचना दी। हालांकि, दमकल की गाड़ी के मौके पर पहुंचने से पहले ही कार काफी हद तक जल चुकी थी। बाद में दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
फिलहाल कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।