नोएडा (12 मार्च, 2025): नोएडा के सेक्टर 16 मार्केट में तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 10 मार्च को अपनी काली रंग की थार कार (नंबर यूपी 16 डीआर 4448) से सड़क पर खड़ी कार और स्कूटी सवारों को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें थार कार तेजी से सड़क पर दौड़ती और लोगों में अफरा-तफरी मचाती दिख रही थी।
थाना फेस 1 पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 12 मार्च को आरोपी सचिन कुमार लोहिया, निवासी मोतीलाल नेहरू कैंपस, जेएनयू, नई दिल्ली, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की थार गाड़ी भी जब्त कर ली है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352, 351(2), 281, और 324(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।
यह पूरी घटना 10 मार्च की दोपहर की बताई जा रही है, जब कार मार्केट में मौजूद लोगों को आरोपी ने अपनी तेज रफ्तार थार से टक्कर मार दी थी। गाड़ी की रफ्तार देखकर वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे थे। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आखिरकार आरोपी को पकड़ लिया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।