होली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बीटा-2 थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (10 मार्च 2025): आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को सेक्टर बीटा-2 थाना परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रेटर नोएडा एसीपी अश्वनी दीक्षित, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान होली के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर गहन चर्चा हुई। व्यापार मंडल और आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया कि पर्व के दौरान प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और मुख्य सड़कों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाए ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और नागरिकों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
एसीपी अश्वनी दीक्षित ने आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
बैठक में उपस्थित समाजसेवी और गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को अपने सुझाव भी दिए। इस अवसर पर मनजीत सिंह, हरेन्द्र भाटी, मुकुल गोयल, रूपेश वर्मा, रवि शर्मा, शेर सिंह भाटी, सुकेंदर यादव, मनोज, गजेंद्र, संदीप भाटी, राकेश बैसोया, ज्योति सिंह, पवन नागर, सुरेंद्र शर्मा, राकेश गुप्ता, संजय कसाना, चंद्रभान शर्मा, मुल्तान सिंह और ऐच्छर मस्जिद के मौलाना समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे होली के पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।