MYSC फाउंडेशन ने आठवें स्थापना दिवस पर जरूरतमंद बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री
टेन न्यूज नेटवर्क
Jewar News (29/11/2026): MYSC फाउंडेशन ने रविवार को अपना आठवां स्थापना दिवस समाजसेवा के कार्यों के साथ मनाया। इस अवसर पर संस्था की ओर से शाम 4 बजे जेवर की झुग्गी बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कॉपी, किताबें और अन्य स्टेशनरी उपलब्ध कराई गई, ताकि उन्हें पढ़ाई में सहयोग मिल सके।
संस्था के संस्थापक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुमित चपरगढ़ ने बताया कि MYSC फाउंडेशन पिछले आठ वर्षों से ‘मानव सेवा ही देश सेवा है’ के संकल्प के साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय है। संस्था का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे आर्थिक अभाव के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई बाधित न हो।
उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उन्हें पढ़ाई के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि वे अपने आसपास रहने वाले जरूरतमंद बच्चों की पहचान करें और उनकी शिक्षा में सहयोग के लिए आगे आएं।
इस अवसर पर ललित बंसल, वरुण भाटी, अनमोल कुमार, हर्षित कुमार, कुणाल चौधरी, समीर भाटी, ध्रुव बंसल और अर्जुन कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।