अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ. अंकिता राज को मिला सम्मान, छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (11 मार्च, 2025): अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित “हम हैं तो क्या गम है-2025” कार्यक्रम में लेखिका, आर्टिस्ट और प्रोफेसर डॉ. अंकिता राज को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम ईशान म्यूजिक कॉलेज, नोएडा के तत्वावधान में एक्टिव एनजीओ ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अंकिता राज ने अपने सम्मान पर आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मुझे जो सम्मान मिला है, यह एक ओनर है। इसके लिए धन्यवाद।”

डॉ. अंकिता ने इस कार्यक्रम में सम्मानित सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “जिन महिलाओं को यहाँ सम्मानित किया गया है, उन सभी को मैं हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहूंगी और इस सफल कार्यक्रम के लिए आयोजकों को भी बधाई देती हूँ।” उन्होंने इस आयोजन को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
छात्रों के लिए प्रेरणादायक संदेश:
एक शिक्षक के रूप में डॉ. अंकिता राज ने छात्रों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा, “आप सभी को हैप्पी होली! आत्मविश्वास बनाए रखें, अपने ऊपर डेली काम करते रहें और आगे बढ़ते रहें। आप सभी अपने जीवन में सफल होंगे।” उनके इस प्रेरक संदेश ने कार्यक्रम में मौजूद युवा छात्रों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की प्रेरणा दी।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।