नोएडा में 30 नवंबर को लगेगा निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप, जानें पूरी डिटेल्स

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (29/11/2026): महिलाओं को कैंसर के प्रति जागरूक करने और बीमारी की समय रहते पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नोएडा में 30 नवंबर को निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में महिलाओं के लिए निःशुल्क मैमोग्राफी सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

यह स्वास्थ्य शिविर नोएडा लोक मंच द्वारा संचालित नोएडा दवा बैंक और Central Care Foundation के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से नोएडा के सेक्टर-12 स्थित ब्लॉक O के पुराने कम्युनिटी सेंटर में होगा।

नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस स्वास्थ्य शिविर की जानकारी अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाएं और उन्हें जांच कराने के लिए प्रोत्साहित करें।

उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की समय रहते पहचान होने से उपचार में काफी मदद मिल सकती है। इसलिए महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहना चाहिए और नियमित स्वास्थ्य जांच को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं से इस निःशुल्क जांच शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

शिविर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

* दिनांक: 30 नवंबर 2026 (सोमवार)

* समय: सुबह 10 बजे से

* स्थान: नोएडा दवा बैंक, पुराना कम्युनिटी सेंटर, ब्लॉक O, सेक्टर-12, नोएडा।

* प्रमुख सुविधा: महिलाओं के लिए निःशुल्क मैमोग्राफी एवं स्वास्थ्य जांच।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।