कैलाश अस्पताल की निदेशक डॉ पल्लवी शर्मा को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान | Active NGOs Group

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (11 मार्च, 2025): अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित “हम हैं तो क्या गम है-2025” कार्यक्रम में कैलाश हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. पल्लवी शर्मा को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एक्टिव एनजीओ ग्रुप द्वारा ईशान म्यूजिक कॉलेज, नोएडा में किया गया। इस मौके पर डॉ. पल्लवी ने टेन न्यूज़ से विशेष बातचीत में एक्टिव एनजीओ का आभार जताया और कहा कि वह अभी बहुत यंग हैं और समाज के लिए बहुत कुछ करना चाहती हैं।

डॉ. पल्लवी ने कहा कि कैलाश हॉस्पिटल सिर्फ एक अस्पताल नहीं है, बल्कि समाज सेवा में समर्पित एक संस्था है। उन्होंने डॉ. महेश शर्मा के सपनों को साकार करने की दिशा में अस्पताल के योगदान पर प्रकाश डाला। महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने महिलाओं की भूमिका पर बात करते हुए कहा, “महिलाएं घर और ऑफिस दोनों संभालती हैं, लेकिन इस भागदौड़ में वे अक्सर खुद को भूल जाती हैं। मेरा सभी महिलाओं से अनुरोध है कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ समाज और देश का निर्माण कर सकती है।”

स्वस्थ जीवन के लिए तीन मंत्र

डॉ. पल्लवी ने स्वस्थ जीवन के लिए तीन महत्वपूर्ण मंत्र साझा किए

1. आहार: उन्होंने सात्विक आहार को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे हमारा पाचन तंत्र सही रहता है और शरीर स्वस्थ बना रहता है।

2. योग: उन्होंने कहा कि हमें अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए और प्रतिदिन कम से कम आधे घंटे व्यायाम करना चाहिए। योग से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

3. नींद और मानसिक स्वास्थ्य: डॉ. पल्लवी ने कहा कि अच्छी नींद स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे नशे, शराब और ड्रग्स से दूर रहें क्योंकि ये स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं और कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में हमारे देश के ऋषि-मुनियों ने चिकित्सा की जो विधियां विकसित की थीं, वे आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने सभी को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और नियमित रूप से व्यायाम करने की सलाह दी ताकि बीमारियों से बचा जा सके। कैलाश हॉस्पिटल इस दिशा में लगातार प्रयासरत है और समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है।

होली की शुभकामनाएं:
अंत में, डॉ. पल्लवी ने टेन न्यूज़ के माध्यम से सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि “स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकता है। इसलिए सभी को चाहिए कि वे अपनी सेहत का ध्यान रखें और एक सशक्त और स्वस्थ समाज का हिस्सा बनें।”

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।