अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, नोएडा प्राधिकरण ने खाली कराई 1000 वर्ग मीटर जमीन
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Noida News (27 November 2026): नोएडा में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्राधिकरण ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के साथ ग्राम गुलावली में रेलवे कॉरिडोर के समीप अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर करीब 1000 वर्ग मीटर जमीन को कब्जामुक्त कराया।
नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देश पर वर्क सर्किल-10 के अंतर्गत ग्राम गुलावली के खसरा संख्या-805 में यह कार्रवाई की गई। ग्राम झट्टा की ओर रेलवे कॉरिडोर के समीप कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध कब्जा और अनधिकृत निर्माण किया गया था।
वर्क सर्किल-10 और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अधिसूचित क्षेत्र की जमीन और प्राधिकरण की अन्य संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी अधिसूचित क्षेत्र की अर्जित एवं अनर्जित भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।