Noida News (27/11/2026): अंतरराष्ट्रीय मंच पर नोएडा के दो समाजसेवियों ने शहर का गौरव बढ़ाया है। फरीदाबाद स्थित श्रीराम मिलेनियम स्कूल में आयोजित दो दिवसीय रेक्स कर्मवीर कॉन्क्लेव में नोएडा विलेज रेजिडेंट्स एसोसिएशन (NOVRA) के अध्यक्ष डॉ. रंजन तोमर को रेक्स कर्मवीर स्वर्ण सम्मान और चैलेंजर्स ग्रुप के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा को रेक्स कर्मवीर रजत सम्मान से सम्मानित किया गया। देश-विदेश से आए समाजसेवियों की मौजूदगी में दोनों को उनके सामाजिक योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
गौरतलब है कि रेक्स कर्मवीर सम्मान संयुक्त राष्ट्र (United Nations) द्वारा समर्थित पहल से जुड़ा है। इस प्रतिष्ठित सम्मान से जुड़े कई समाजसेवी लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ विशेष कर्मवीर एपिसोड में भी नजर आ चुके हैं।
इस दो दिवसीय कॉन्क्लेव में देश-विदेश से आए समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और सामाजिक जागरूकता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया।
ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए डॉ. रंजन तोमर को स्वर्ण सम्मान
डॉ. रंजन तोमर को नोएडा के 81 गांवों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने और उनके समाधान के लिए किए गए प्रयासों के साथ-साथ सूचना का अधिकार (RTI) के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रेक्स कर्मवीर स्वर्ण सम्मान प्रदान किया गया।
नौ राज्यों में शिक्षा की अलख जगा रहे प्रिंस शर्मा
वहीं, चैलेंजर्स ग्रुप के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा को नौ राज्यों में पाठशालाओं का संचालन करने, जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनके बेहतर भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए रेक्स कर्मवीर रजत सम्मान से नवाजा गया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान को इस सम्मान के माध्यम से सराहा गया।
दोनों समाजसेवियों ने सम्मान नोएडा शहर को समर्पित किया
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. रंजन तोमर और प्रिंस शर्मा ने रेक्स कर्मवीर संस्था का आभार व्यक्त किया। दोनों समाजसेवियों ने अपनी इस उपलब्धि को नोएडा शहर और उन सभी लोगों को समर्पित किया, जो समाज के उत्थान, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।