ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कार ने दो ठेली संचालकों को कुचला, नाले में गिरी गाड़ी
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (26/11/2026): नॉलेज पार्क-3 क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे ठेली लगाकर सामान बेच रहे दो लोगों को एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ठेली संचालक घायल हो गए। हादसे के बाद कार सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। दुर्घटना में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, हादसा नॉलेज पार्क-3 में विद्यापीठ डिकेथलॉन के सामने हुआ। गाजियाबाद के राजनगर निवासी 50 वर्षीय गगन सेठ ग्लैंजा कार (DL 10 CZ 2817) से जा रहे थे। इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे मौजूद ठेली संचालकों राजकुमार और सुधीर को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों को टक्कर मारने के बाद कार सीधे नाले में जा गिरी।
दुर्घटना में कार चालक गगन सेठ के साथ ठेली संचालक राजकुमार और सुधीर भी घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। राजकुमार बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम टडीया मोहसीम के निवासी हैं, जबकि सुधीर शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के एत्मादपुर गांव के रहने वाले हैं।
अस्पताल में इलाज के दौरान कार चालक गगन सेठ ने दम तोड़ दिया। वहीं, दोनों घायल ठेली संचालकों का उपचार जारी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर दुर्घटना से संबंधित जानकारी जुटाई और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।