Noida News (26/11/2026): नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती का लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने और उससे लाखों रुपये लेने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने दिल्ली निवासी एक युवक पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने युवती से करीब 75 लाख रुपये और उसकी छोटी बहन से लगभग 22 लाख रुपये लिए हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी वर्ष 2022 से उसके संपर्क में था। इस दौरान उसने शादी करने का भरोसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसकी जानकारी और सहमति के बिना अश्लील वीडियो भी बना लिए। बाद में इन वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे मानसिक दबाव में रखा गया और लगातार संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया।
महिला के अनुसार, आरोपी ने मार्च 2026 तक अलग-अलग समय पर उससे करीब 75 लाख रुपये हासिल किए। इतना ही नहीं, उसकी छोटी बहन से भी लगभग 22 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने आरोपी की बहन पर भी इस पूरे मामले में साजिश के तहत शामिल होने की आशंका जताई है।
शिकायत में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप भी लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उस पर धर्म बदलकर उससे शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था। उसके विरोध के बावजूद यह सिलसिला जारी रहा। अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किए जाने के कारण वह लंबे समय तक परेशान रही।
मामले की शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-113 थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल युवती और उसकी बहन से जुड़ी आर्थिक लेनदेन की जानकारी जुटाने के साथ ही लगाए गए अन्य आरोपों की भी जांच की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।