नई दिल्ली (23 फरवरी, 2025): दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी और महापौर महेश खींची ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और दिल्ली की आर्थिक स्थिति को लेकर बड़ा दावा किया।
पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) जब से सत्ता में आई थी, तब से उसने अपने सभी वादे पूरे किए। उन्होंने घोषणा की कि अगले सत्र में 12,000 कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा।
दिल्ली के बजट पर बोलते हुए आतिशी ने कहा कि 2015 में दिल्ली सरकार का बजट सिर्फ 30,000 करोड़ रुपये था, लेकिन 2024-25 में यह बढ़कर 77,000 करोड़ रुपये हो गया। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, “दिल्ली को केंद्र से एक रुपया भी नहीं मिलता। हमारा पूरा बजट राजस्व से आता है, और फिर भी हमने बजट को ढाई गुना बढ़ाया है।”
उन्होंने BJP को चुनौती देते हुए कहा कि जिस भी राज्य में उनकी सरकार है, वे यह बताएं कि कहां पर बजट इतनी तेजी से बढ़ा है। आतिशी ने यह भी कहा कि 2022 की CAG रिपोर्ट के अनुसार, 2015 से अब तक दिल्ली की अर्थव्यवस्था मुनाफे में रही है।
आतिशी ने BJP को सलाह दी कि जनता ने उन्हें जनादेश दिया है, इसलिए बहाने बनाने के बजाय विकास कार्यों पर ध्यान दें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।