New Delhi News (01 November 2026): राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज इंडिया गठबंधन और विभिन्न विपक्षी दलों की ओर से ‘दिल्ली चलो महारैली’ का आयोजन किया जा रहा है। इस महारैली में शामिल होने के लिए देशभर से विपक्षी दलों के नेता और उनके समर्थक दिल्ली पहुंच रहे हैं। विपक्षी दल इस आयोजन के जरिए केंद्र सरकार, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने जा रहे हैं।
इस बीच दिल्ली के दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन पर लगे एक पोस्टर ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। पोस्टर पर बड़े अक्षरों में ‘वोट बचाओ’ और ‘घुसपैठिए बचाओ महारैली’ लिखा हुआ है।
पोस्टर में विपक्षी दलों की प्रस्तावित महारैली को लेकर इस तरह की टिप्पणी की गई है। इसमें ‘घुसपैठिए बचाओ महारैली’ लिखकर विपक्षी दलों के अभियान पर निशाना साधा गया है।
दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन पर लगाए गए इस पोस्टर को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा हो सकती है। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पोस्टर किस संगठन या व्यक्ति की ओर से लगाया गया है।
पोस्टर के जरिए विपक्षी दलों की महारैली पर सवाल उठाए गए हैं। वहीं, रामलीला मैदान में होने वाली इस महारैली में विपक्षी दल SIR और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी बात रखने की तैयारी में हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।