‘जिसका बॉस राहुल गांधी होगा, उसका दिमाग हिलना स्वाभाविक’, मल्लिकार्जुन खड़गे पर कपिल मिश्रा का तंज

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (26 October 2026): कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने खड़गे की टिप्पणी को उनकी फ्रस्ट्रेशन बताते हुए राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। कपिल मिश्रा ने कहा कि जिस व्यक्ति को सुबह-सुबह राहुल गांधी को सलाम करना पड़े और उन्हें अपना बॉस मानना पड़े, उसका दिमाग हिलना स्वाभाविक है।

कपिल मिश्रा ने कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि डूबती हुई नैया के यात्री जब उसके मालिक से कुछ नहीं कह पाते, तो इधर-उधर बड़बड़ाने लगते हैं। उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष की राजनीतिक कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्ष में इस समय जिस तरह की बयानबाजी देखने को मिल रही है, वह उसकी हताशा को दर्शाती है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश की राजनीति मुद्दों पर आधारित होनी चाहिए और राष्ट्र प्रथम की भावना हर राजनीतिक एवं सामाजिक व्यक्ति का पहला दायित्व होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश का विपक्ष राष्ट्र-विरोधी और धर्म-विरोधी राजनीति कर रहा है।

कपिल मिश्रा ने आगे कहा कि जब जनता विपक्ष को नकार रही है, तो इस तरह की भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनके इस बयान से कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के संकेत हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।