नोएडा में मोबाइल चोरी और स्नेचिंग करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (26/10/2026): नोएडा में थाना सेक्टर-24 पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी और स्नेचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी और स्नेचिंग के 10 मोबाइल फोन, मोबाइल बेचकर मिले 3,000 रुपये नकद और तीन अवैध चाकू बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 24 अक्टूबर 2026 को मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर-4 के पास की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की (43), जाकिर (48) और मोहम्मद जाकिर (38) के रूप में हुई है। विक्की दिल्ली के पुरानी दिल्ली क्षेत्र, जाकिर दिल्ली के सीलमपुर और मोहम्मद जाकिर गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित शहीदनगर का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गिरोह बनाकर दिल्ली-एनसीआर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों की जेब से मोबाइल फोन चोरी करते थे और राह चलते लोगों के मोबाइल छीन लेते थे। इसके बाद चोरी किए गए मोबाइल फोन को राहगीरों को कम कीमत पर बेच देते थे। मोबाइल बेचने से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल वे अपने निजी खर्चों और शौक-मौज के लिए करते थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-24 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा, आरोपियों के आपराधिक इतिहास में आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले भी दर्ज बताए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।