विजय महोत्सव 2026 का आगाज, भक्ति और देशभक्ति प्रस्तुतियों से सेंट्रल पार्क में गूंजा उत्साह | श्री रामलीला कमेटी
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (11/10/2026): ग्रेटर नोएडा के साइट-4 स्थित सेंट्रल पार्क में श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित विजय महोत्सव 2026 की शुरुआत भक्ति एवं देशभक्ति संगीत-नृत्य प्रतियोगिता के साथ हुई। प्रतियोगिता में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न स्कूलों तथा डांस एकेडमी के 800 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से धार्मिक आस्था, देशप्रेम और सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कमेटी के सदस्यों ने यज्ञ किया, जबकि प्रतियोगिता के निर्णायकों ने भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद विद्यार्थियों ने भक्ति और देशभक्ति से जुड़े गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

40 प्रस्तुतियों के जरिए दिखेगी बच्चों की प्रतिभा
श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी रही। वहीं, कमेटी के महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने कहा कि इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य ग्रेटर नोएडा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना और उन्हें सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 20 स्कूलों और 20 डांस एकेडमी के 800 से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। आयोजन के दौरान कुल 40 प्रस्तुतियां निर्धारित की गई हैं। प्रतियोगिता को भक्ति, देशभक्ति और एकेडमी की तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

21 अक्टूबर तक चलेगा विजय महोत्सव
कमेटी के मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि समाचार लिखे जाने तक प्रतियोगिता जारी थी और विजेताओं की घोषणा कार्यक्रम संपन्न होने के बाद की जाएगी। उन्होंने बताया कि विजय महोत्सव 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कमेटी के सदस्य रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह, महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य, धर्मपाल भाटी, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, कुलदीप शर्मा, कमल सिंह आर्य, हरेंद्र भाटी, के.के. शर्मा, अमित गोगल, मुकेश शर्मा, मुकुल गोयल, अरुण गुप्ता, अनिल कसाना, सुनील प्रधान, अजय रामपुर, गिरीश जिंदल, अतुल जिंदल, विशाल जैन, मनोज यादव, श्यामवीर भाटी, दीपक भाटी, विकास भाटी, रिंकू भाटी, अंकुर गर्ग, प्रभाकर देशमुख और प्रमोद मास्टर सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Vijay Mahotsav 2026: बच्चों ने भक्ति-देशभक्ति नृत्य प्रतियोगिता में लिया हिस्सा | श्री रामलीला कमेटी | Photo Highlights
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।