Vijay Mahotsav 2026: बच्चों ने भक्ति-देशभक्ति नृत्य प्रतियोगिता में लिया हिस्सा | श्री रामलीला कमेटी | Photo Highlights

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (11/10/2026) ग्रेटर नोएडा के साइट-4 स्थित सेंट्रल पार्क में श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित विजय महोत्सव 2026 की शुरुआत भक्ति एवं देशभक्ति संगीत-नृत्य प्रतियोगिता के साथ हुई। प्रतियोगिता में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न स्कूलों तथा डांस एकेडमी के 800 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से धार्मिक आस्था, देशप्रेम और सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

 

 

टिप्पणियाँ बंद हैं।