नोएडा में चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (08/10/2026): नोएडा के सेक्टर-24 थाना पुलिस ने घर और दुकानों में चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से चोरी का सामान, लोहे की सब्बल और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 6 अक्टूबर को मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर चारों आरोपियों को सिटी सेंटर से सेक्टर-12/22 की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यम कुमार, विकास, अमन जाटव और कृष्णा के रूप में हुई है।

पूछताछ में सामने आया कि गैंग का लीडर सत्यम कुमार है। आरोपी लोहे की सब्बल से बंद मकान और दुकानों के ताले व शटर तोड़कर चोरी करते थे। 2 अक्टूबर को आरोपियों ने मोरना गांव स्थित एक दुकान का शटर तोड़कर सामान चोरी किया था। चोरी का सामान सेक्टर-33ए, नोएडा में गंदे नाले के पास छिपाकर रखा गया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी किए गए सामान को आसपास के गांवों में घूम-फिरकर मजदूरों को थोड़ा-थोड़ा करके बेचते थे। इससे मिलने वाली रकम को आपस में बांटकर व्यक्तिगत खर्च और शौक-मौज में इस्तेमाल करते थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 102 डिब्बी सिगरेट, सरसों तेल का एक टिन, रिफाइंड तेल की तीन पेटी, चोको पाई के 10 पैकेट, चिप्स के 51 पैकेट, नमकीन के 107 पैकेट और गुटखा/तंबाकू के तीन पैकेट बरामद किए हैं। इसके अलावा एक गैस सिलेंडर, दो मुहर, दो चेक बुक, एक घड़ी, एक क्रेडिट कार्ड, एक CCTV कैमरा, चोरी में इस्तेमाल लोहे की सब्बल और दो अवैध चाकू भी बरामद हुए हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।