नोएडा में खुले नाले में गिरा 29 साल का युवक, घंटों बाद भी नहीं मिला सुराग
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Noida News (07 October 2026): नोएडा में खुले नाले की लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ती नजर आ रही है। थाना 39 क्षेत्र के सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार देर रात 29 वर्षीय रवि के खुले नाले में गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि नाले के किनारे पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग नहीं होने के कारण युवक उसमें गिर गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड और SDRF/NDRF की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीमों द्वारा नाले में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी रवि का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।
युवक के नाले में गिरने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर मौजूद हैं और रवि के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। वहीं, खुले नाले के किनारे सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।