बड़ी खबर: प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत मे लिया
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (06 October 2026): दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक के नेताओं का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। आकाशवाणी भवन पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसदों और गठबंधन के अन्य नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया। प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद के.सी. वेणुगोपाल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पवन खेड़ा समेत कई नेता शामिल थे। नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और विरोध कर रहे नेताओं को हिरासत में लिया। प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा INDIA ब्लॉक के कई अन्य नेताओं और कांग्रेस सांसदों को भी पुलिस अपने साथ ले गई। गठबंधन के नेताओं का कहना है कि वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपनी आपत्तियों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके इस्तीफे की मांग पर कायम हैं। आकाशवाणी भवन के आसपास प्रदर्शन के दौरान पुलिस और नेताओं के बीच गतिरोध की स्थिति भी देखने को मिली। हिरासत में लिए गए नेताओं को पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गई।
टिप्पणियाँ बंद हैं।