दिल्ली के सरिता विहार में भीषण सड़क हादसा, CCTV लगा रहे तीन कर्मचारियों की मौत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (20 September 2026): दक्षिणी दिल्ली के सरिता विहार थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, रोड नंबर तीन पर नोएडा की ओर से आ रहा ट्रक नंबर HR 37 AJ 7110 अचानक एक खड़ी क्रेन और ऑटो-रिक्शा से टकरा गया। हादसा इतना जोरदार था कि ऑटो में सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं।

बताया गया कि ऑटो-रिक्शा में ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ के तहत CCTV लगाने वाले कर्मचारी सवार थे और हादसे के समय वे मौके पर CCTV इंस्टॉलेशन का काम कर रहे थे। हादसे में संगम विहार निवासी 23 वर्षीय उमेश, 35 वर्षीय प्रवीण और कंपनी के HR मैनेजर सूरज की मौत हो गई। तीनों की मौत से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में संगम विहार निवासी 20 वर्षीय आकाश, 26 वर्षीय अनूप और रोहिणी निवासी 40 वर्षीय खेम सिंह घायल हुए हैं। वहीं, संगम विहार निवासी सुधीर इस हादसे में सुरक्षित बच गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और ट्रक चालक की लापरवाही थी या नहीं, इसे लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।