लाल किले पर दीपों से PM Modi के जन्मदिन पर दिखा खास नजारा | ‘आशीर्वाद का दीया’ बना आकर्षण का केंद्र
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (17 September 2026): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार शाम लाल किले की प्राचीर के नीचे विशेष ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद एवं कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना के साथ 76 विशेष दीप प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सुनील बंसल और प्रवीन खंडेलवाल ने संयुक्त रूप से 1.50 फीट ऊंचे विशेष ‘आशीर्वाद के दीये’ का प्रज्वलन किया। इसके बाद अन्य दीप जलाए गए। दीपों की विशेष संरचना में 1.50 फीट ऊंचा एक प्रमुख दीप, 1 फीट ऊंचा दूसरा दीप, पांच अन्य विशेष दीप और 70 छोटे दीप शामिल थे।
लाल किले की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में एक साथ जगमगाते 76 दीप कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण बने। आयोजकों के अनुसार, यह दीप-समूह प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामनाओं के साथ राष्ट्रसेवा, विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का प्रतीक रहा।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में दीप प्रकाश, शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक रहा है।
सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन राष्ट्रसेवा, विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत @ 2047’ जैसे संकल्पों का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ देशवासियों की शुभकामनाओं, विश्वास और राष्ट्र निर्माण के सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।