Noida News (26/08/2026): नोएडा के सेक्टर-91 में करीब 30 एकड़ जमीन पर डियर पार्क विकसित किया जा रहा है। मिनी जू की तर्ज पर तैयार होने वाले इस पार्क में हिरणों के लिए अलग-अलग आकार के करीब 12 बाड़े बनाए जाएंगे। बाड़ों का निर्माण शुरू हो चुका है और वन्यजीव विशेषज्ञों की निगरानी में पूरे प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जा रहा है।
प्राधिकरण ने डियर पार्क के सिविल कार्य को नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक, पार्क को इस तरह विकसित किया जा रहा है कि यहां आने वाले लोगों को प्राकृतिक माहौल में वन्यजीवों को देखने का अनुभव मिल सके।
खास बात यह होगी कि पार्क में शाम के बाद भी हिरणों को देखने की सुविधा मिलेगी। बाड़ों का काम पूरा होने के बाद यहां नाइट सफारी विकसित की जाएगी। इसके तहत करीब रात 10 बजे तक पर्यटक विशेष लाइटों की मदद से हिरण और जलीय पक्षियों को देख सकेंगे। अधिकारियों का दावा है कि इस्तेमाल की जाने वाली रोशनी इस तरह की होगी कि जानवरों को अंधेरे का ही एहसास होगा और उनकी दिनचर्या प्रभावित नहीं होगी।
पार्क में 10 अलग-अलग प्रजातियों के कुल 132 हिरण लाने की योजना है। इनमें तीन प्रजातियां अफ्रीका से लाई जाएंगी, जबकि अन्य हिरण कानपुर, हैदराबाद और लखनऊ के चिड़ियाघरों से लाने की तैयारी है। वन्यजीवों के लिए उपयुक्त वातावरण तैयार करने और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेषज्ञों से लगातार सलाह ली जा रही है।
नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में इस तरह का डियर पार्क फिलहाल उपलब्ध नहीं है। ऐसे में सेक्टर-91 का यह प्रोजेक्ट क्षेत्र में वन्यजीवों को करीब से देखने के लिए नया आकर्षण बन सकता है। पार्क के तैयार होने के बाद यहां स्थानीय लोगों के साथ आसपास के शहरों से आने वाले पर्यटकों की भी आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।